Breaking News

पाकिस्तान में बस से उतार कर 14 यात्रियों को गोली मार कर हत्या

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक राजमार्ग पर एक बस से यात्रियों को जबर्दस्ती उतारने के बाद कम से कम 14 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। मीडिया की एक खबर में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, सेना जैसी वर्दी पहने करीब 15 से 20 अज्ञात बंदूकधारियों ने कराची और ग्वादर के बीच चलने वाली पांच से छह बसों को रोका। उन्होंने ब्लूचिस्तान के ओरमारा इलाके में मकरान तटीय राजमार्ग पर एक बस ेको रोका, यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच की और उनमें से करीब 16 को नीचे उतार लिया।  समाचारपत्र ने खबर दी है कि कम से कम 14 यात्रियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई जबकि दो यात्री भाग निकलने में सफल रहे और नजदीकी जांच चैकी पर पहुंच गये। उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चैकी के और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच कर रहे हैं। हत्या की इस घटना के पीछे की वजह और पीड़ितों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगा ब्लूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और गरीब प्रांत है।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...