Breaking News

पाकिस्तान ने भारत को लेकर लिया बड़ा फैसला, औपचारिक तौर पर खत्म किए व्यापारिक संबंध

इस्लामाबा: जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को औपचारिक तौर पर समाप्त कर दिया है। स्थानीय अखबार के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति और संसद के संयुक्त सत्र में लिए गए निर्णयों को मंजूरी दी गई। इन निर्णयों में भारत के साथ व्यपारिक संबंधों को समाप्त करना भी शामिल है। दोनों देशों के व्यापारिक संबंध पहले से ही तनावपूर्ण थे। भारत ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से आने वाले सामान पर 200 प्रतिशत सीमाशुल्क लगा दिया था।

पाकिस्तान से भारत का आयात इस साल मार्च में 92 प्रतिशत कम होकर 28.40 लाख डॉलर पर आ गया था। खबर के अनुसार, मंत्रिमंडल की बैठक के बाद भारत के साथ व्यापारिक संबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त करने को लेकर दो अधिसूचनाएं जारी की गईं। एक अधिसूचना के जरिए भारत को किया जाने वाला सारा निर्यात बंद किया। दूसरी अधिसूचना से भारत से किया जाने वाला आयात बंद किया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति और संसद के संयुक्त सत्र में लिए गए निर्णयों को मंजूरी दी गई। इन निर्णयों में भारत के साथ व्यपारिक संबंधों को समाप्त करना भी शामिल है।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...