Breaking News

परिणीति ने शेयर की बहन प्रियंका की शादी की अनदेखी तस्वीरें, लग रही बेहद ही खूबसूरत

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल जोधपुर के उम्मेद भवन में अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई। प्रियंका और निक की शादी को एक महीना बीत चुका है। शादी के बाद प्रियंका और निक की तस्वीरें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। इसी बीच प्रियंका की बहन यानि परिणीति चोपड़ा ने शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। एक तस्वीर में परिणीति जीजू निक जोनस को हल्दी लगाती हुई दिख रही हैं। तस्वीर में जीजू और साली की जबरदस्त बाॅन्डिंग दिख रही है। इस दौरान परिणीति ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहने खूबसूरत लग रही हैं।

वहीं निक व्हाइट कलर की शेरवानी पहने हैंडसम लग रहे हैं। परिणीति ने प्रियंका की मेहंदी की भी नई तस्वीरें शेयर की हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म द स्काई इज पिंक कर रही हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग प्रियंका शादी से पहले ही कर चुकी हैं। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। फिल्म की बात करें तो ये फिल्म आयशा चैधरी की बायोपिक है। फिल्म में प्रियंका और फरहान आयशा के माता-पिता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं फिल्म में उनके साथ ‘दंगल’ फेम जायरा वसीम नजर दिखाई देगी जो आयाशा का किरदार निभा रही हैं।

Loading...

Check Also

लोकप्रिय पौराणिक शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू टीवी अपने व्यापक कंटेंट के साथ लगातार दर्शकों का ...