Breaking News

खतरे में 62 यात्रियों की जान, लेकर उड़ा विमान लापता, क्रैश होने की आशंका

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद शनिवार को श्रीविजय एयर के जेट यात्री विमान का संपर्क हवाई यातायात नियंत्रक से टूट गया। घरेलू उड़ान भर रहे इस विमान में 62 लोग सवार थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता अदिता इरावती ने कहा कि बोइंग 737-500 विमान ने दोपहर करीब 1:56 बजे जकार्ता से उड़ान भरी और अपराह्न करीब 2:40 बजे इसका संपर्क नियंत्रण टावर से टूट गया।

एयरलाइन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, विमान ने जकार्ता से पोंटियनाक के लिए उड़ान भरी थी जो इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप स्थत पश्चिम कालीमंतन प्रांत की राजधानी है। इस उड़ान की अवधि करीब 90 मिनट थी। इस विमान पर 56 यात्रियों के अलावा चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

इरावती ने एक बयान में कहा, ”राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति के साथ समन्वय स्थापित कर लापता विमान की तलाश की जा रही है।” जकार्ता से पोंटियनाक जाने वाले विमान की अधिकतर यात्रा जावा समुद्र के ऊपर से ही गुजरती है। अब तक लापता विमान के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री ने कहा कि 62 यात्रियों और चालक दल के साथ विमान में समुद्र में क्रैश कर जाने का संदेह है। उन्होंने संभावना जताई कि इंडोनेशियाई अधिकारियों ने विमान के संदिग्ध मलबे का पता लगा लिया है।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...