Breaking News

किम जोंग निजी ट्रेन में पहुंचे रूस, व्लादिमीर पुतिन से करेंगे शिखर वार्ता

व्लादिवोस्तोक: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता करने के लिए बुधवार को रूस पहुंच गए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फरवरी में हनोई में वार्ता बेनतीजा रहने के बाद किम गुरुवार को व्लादिवोस्तोक में पुतिन के साथ पहली बार शिखर वार्ता करेंगे (केसीएनए) की एक रिपोर्ट के अनुसार वह अपनी निजी ट्रेन में बुधवार तड़के रूस के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ गए प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री री योंग हो भी शामिल हैं। किम की ट्रेन तूमन नदी पार कर रूस की सीमा में दाखिल हुई। रूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार लोक वेशभूषा में महिलाओं ने उनका स्वागत ब्रेड और नमक के साथ पारम्परिक तरीके से किया। व्लादिवोस्तोक के रस्काई द्वीप पर मंगलवार को रूसी और उत्तर कोरियाई झंडे लहराते दिखे थे, जहां एक विश्वविद्यालय के परिसर में शिखर वार्ता होने की संभावना है। विशेषज्ञों ने कहा कि वॉशिंगटन के साथ गतिरोध के बीच किम व्यापक अंतरराष्ट्रीय समर्थन की तलाश कर रहे हैं। रूसी सरकार के मुख्यालय ‘क्रेमलिन’ ने मंगलवार को कहा था कि दोनों नेता रूस के पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक में गुरुवार को मुलाकात करेंगे। (केसीएनए) की एक रिपोर्ट के अनुसार वह अपनी निजी ट्रेन में बुधवार तड़के रूस के लिए रवाना हुए थे।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...