Breaking News

अमेरिका में 24 घंटे के बीच फिर गोलीबारी, ओहियो में 9 लोगों की मौत व कई घायल

वॉशिंगटन : अमेरिका में वॉलमार्ट मॉल में गोलीबारी कांड के 24 घंटे के अंदर गोलीबारी की दूसरी घटना की खबर सामने आई है। अमेरिका के ओहियो के डेटॉन शहर में हुई गोलीबारी में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में संदिग्ध भी मारा गया है। डेटॉन पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 16 घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।इससे पहले अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को हुई गोलीबारी में 20 लोग मारे गए व 26 लोग घायल हो गए। टेक्सास गवर्नर ग्रेग एबॉट और एल पासो पुलिस के मुताबिक मॉल में गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। कई घायल हो गए।

पुलिस ने पहले तीन हमलावरों के होने की बात कही थी, लेकिन बाद में इसे केवल एक सिरफिरे की करतूत बताया। पुलिसनेएक संदिग्ध को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। अमेरिका के ओहियो के डेटॉन शहर में हुई गोलीबारी में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में संदिग्ध भी मारा गया है। डेटॉन पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 16 घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।इससे पहले अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को हुई गोलीबारी में 20 लोग मारे गए व 26 लोग घायल हो गए।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...