Breaking News

रूस के शियांगहिलिन -8 मछली पकड़ने वाले जहाज को उत्तर कोरिया ने किया मुक्त

मास्को: उत्तर कोरिया के सीमा रक्षकों ने हिरासत में लिये गये रूस के शियांगहिलिन -8 मछली पकड़ने वाले जहाज को मुक्त कर दिया है। उत्तर कोरिया में रूसी दूतावास ने रविवार को यह जानकारी दी। रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मंत्रालय के समन्वयक प्रयासों से शनिवार को शियांगहालिन -8 मुक्त कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई को उत्तर कोरियाई सीमा प्रहरियों ने शियांगहिलिन -8 को हिरासत में ले लिया और जहाज पर सवार 17 चालक दल के सदस्यों को वॉनसन के बंदरगाह शहर लाया गया। उत्तर कोरिया ने कहा उसकी जल सीमाओं को अवैध रूप से पार करने पर जहाज को हिरासत में लिया गया।

इस बीच जहाज के मालिक का कहना था कि जहाज अपने सामान्य मार्ग पर था और उसने 12 मील के क्षेत्र को पार नहीं किया था। रूसी संघीय मत्स्य एजेंसी ने इसे अवैध जब्ती बताया था। उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई को उत्तर कोरियाई सीमा प्रहरियों ने शियांगहिलिन -8 को हिरासत में ले लिया और जहाज पर सवार 17 चालक दल के सदस्यों को वॉनसन के बंदरगाह शहर लाया गया। उत्तर कोरिया ने कहा उसकी जल सीमाओं को अवैध रूप से पार करने पर जहाज को हिरासत में लिया गया। इस बीच जहाज के मालिक का कहना था कि जहाज अपने सामान्य मार्ग पर था और उसने 12 मील के क्षेत्र को पार नहीं किया था। रूसी संघीय मत्स्य एजेंसी ने इसे अवैध जब्ती बताया था।

Loading...

Check Also

ज़ी स्टूडियोज़ और यिप्पी की ‘बर्लिन’ को प्रतिष्ठित रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया !

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में अच्छी तरह से ...