Breaking News

2022 में भाजपा को हराने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर सक्रिय एवं संगठित रहें – अखिलेश यादव

राहुल यादव, लखनऊ।
     समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज वीडियोंकाॅलिंग के जरिए पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया और उनसे संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली।  यादव ने क्षेत्रीय राजनीति पर भी चर्चा की और सभी को यह निर्देश दिया है कि वे गरीबों-कमजोरों की मदद जारी रखे तथा सन् 2022 में भाजपा को हराने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर सक्रिय एवं संगठित रहें।
       अखिलेश यादव ने आज अयोध्या में पूर्वमंत्री एवं पूर्व विधायक  पवन पाण्डेय और समाजवादी छात्रसभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह से सम्पर्क किया। वार्ता स्थल सूर्यकुण्ड, दर्शननगर स्थित सूर्य भगवान के मंदिर के निकट इस अवसर पर सर्वश्री रक्षा राम यादव, शमशेर यादव, जनाब एजाज खान, अनुराग सिंह छोटू, हरेन्द्र सिंह तथा संजय यादव श्रेत्रवासी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि अयोध्या में भाजपा द्वारा विकास कार्य नहीं किए जाने से लोग बहुत दुःखी हैं। कोरोना भी नोटबंदी जैसी बीमारी है। इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय नहीं हो रहे हैं।
        पवन पाण्डेय ने बताया कि समाजवादी सरकार में पंचकोसी और 14 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में पारिजात, मौलश्री, नीम, पाकड़, सहित पौराणिक और औषधीय वृक्ष लगाए गए थे। 15 करोड़ खर्च कर अयोध्या में भजन स्थल बना था। यहां सतसंग भवन, रैन बसेरा तथा नेता जी सुभाष म्यूजियम बनाया गया। अयोध्या में अण्डर ग्राउण्ड केबलिंग भी की गई थी। समाजवादी सरकार में राम की पौड़ी में अविरल जल बहाव तथा सुन्दर लाइटिंग की व्यवस्था, घाटों पर चेंजरूम, कोरिया की रानी की याद में 50 करोड़ की लागत से विशाल पार्क का निर्माण, बाईपास से मोहबरा तक मार्ग का चौड़ीकरण, टेढ़ी बाजार से अशर्फी भवन के आगे तक सड़क निर्माण भी हुआ।
       इस अवसर पर कई महिलाओं की शिकायत थी कि समाजवादी सरकार में उन्हें समाजवादी महिला पेंशन मिली थी जिससे उन्हें बहुत मदद मिलती थी। यह पेंशन भाजपा सरकार ने बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि अगले चुनावों में वे भाजपा को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा संकट काल में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े होने पर आभार जताया।  अखिलेश यादव को उन्होंने आशीर्वाद दिया तो उन्होंने भी आश्वासन दिया कि दुबारा सरकार बनने पर और ज्यादा पेंशन दी जाएगी।
     यादव की आज लखनऊ के  अभय यादव से नौजवानों की गतिविधियांे एवं रोजगार के बारे में भी बात हुई। फतेहपुर के  परवेज से उन्होंने क्षेत्रीय गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने सीवर लाइन की दिक्कत के बारे में बताया। सुल्तानपुर के  दीपू श्रीवास्तव ने बताया कि इस क्षेत्र में प्रवासी श्रमिक बड़ी संख्या में आए है जो बड़ी परेशानी में दिन काट रहे हैं। भाजपा सरकार उनकी समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दे रही है।

Loading...

Check Also

यूपीएससी – 2023 में चयनित होकर भानू प्रताप सिंह यादव ने किया अपने शहर और परिवार का नाम रोशन

भानु प्रताप सिंह यादव सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार दि.16.4.2024 को घोषित सिविल ...