Breaking News

2014 से 20 हजार भारतीय मांग चुके अमेरिका में राजनीतिक शरण

वाशिंगटन: अमेरिका में जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक साल 2014 के बाद से 20 हजार भारतीय लोगों ने यहां राजनीतिक शरण पाने की मांग की है। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी मंत्रालय ने नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (एनएपीए) को यह जानकारी मुहैया कराई है। यह एसोसिएशन पंजाब से आए अवैध प्रवासियों के लिए काम करती है। ऐसा आवेदन करने वालों में महिलाओं की संख्या बहुत कम है। साल 2014 में 2,306 लोगों ने शरण पाने का आवेदन किया था। इनमें से 146 महिलाएं थीं। अगले साल यानी 2015 में ऐसे आवेदन बढ़कर 2,971 हो गए। इस साल केवल 96 महिलाओं ने ही आवेदन किया। साल 2016 में 123 महिलाओं सहित 4,088 और 2017 में 187 महिलाओं सहित 3,656 लोगों ने शरण पाने के लिए आवेदन किया।अमेरिका में हर साल हजारों भारतीय शरण पाने की कोशिश करते हैं और इसके लिए वे इस काम में शामिल एजेंटों को कथित रूप से 25 से 30 लाख प्रति व्यक्ति तक दे देते हैं।  यह एसोसिएशन पंजाब से आए अवैध प्रवासियों के लिए काम करती है। ऐसा आवेदन करने वालों में महिलाओं की संख्या बहुत कम है। साल 2014 में 2,306 लोगों ने शरण पाने का आवेदन किया था। इनमें से 146 महिलाएं थीं। अगले साल यानी 2015 में ऐसे आवेदन बढ़कर 2,971 हो गए। इस साल केवल 96 महिलाओं ने ही आवेदन किया। साल 2016 में 123 महिलाओं सहित 4,088 और 2017 में 187 महिलाओं सहित 3,656 लोगों ने शरण पाने के लिए आवेदन किया।अमेरिका में हर साल हजारों भारतीय शरण पाने की कोशिश करते हैं और इसके लिए वे इस काम में शामिल एजेंटों को कथित रूप से 25 से 30 लाख प्रति व्यक्ति तक दे देते हैं।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...