Breaking News

यूक्रेन ने 16 से 60 साल के रूसी पुरुषों की बढ़ाई टैंशन, सीमांत क्षेत्रों में मार्शल लॉ लागू

कीव: पिछले हफ्ते रूस द्वारा अपने तीन जहाजों को जब्त करने के बाद यूक्रेन ने कड़ा कदम उठाते हुए रूसकी टैंशन बढ़ा दी है। यूक्रेन ने 16 से 60 साल तक की आयु वाले रूसी पुरूषों के देश में प्रवेश को सीमित कर दिया है। यह जानकारी देश की सीमा सुरक्षा सेवा के प्रमुख ने दी। यूक्रेन ने जहाज जब्त किए जाने के बाद सीमांत क्षेत्रों में मार्शल लॉ लागू कर दिया था। सीमा सेवा प्रमुख पेट्रो त्श्यकल ने राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको के साथ बैठक के बाद कहा, आज से, विदेशियों के प्रवेश को सीमित किया गया है।इसका पहला उदाहरण रूसी परिसंघ के 16 से 60 तक की आयु वाले पुरूष नागरिक हैं। पोरोशेंको ने कहा कि मानवीय आधार को छोड़कर रूसी पुरूषों का प्रवेश सीमित रहेगा। यूक्रेन ने बुधवार को रूस की सीमा, काला सागर और अजोव सागर से लगे 10 क्षेत्रों में 30 दिन के लिए मार्शल लॉ लगाया हुआ है। रूस ने यूक्रेन के जहाजों पर कब्जा करके उसके 24 नाविकों को बंधक बना लिया था। इस घटना से नाराज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-20 शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के साथ अपनी पहले से तय बैठक को रद्द कर दिया था। क्रेन ने जहाज जब्त किए जाने के बाद सीमांत क्षेत्रों में मार्शल लॉ लागू कर दिया था। सीमा सेवा प्रमुख पेट्रो त्श्यकल ने राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको के साथ बैठक के बाद कहा, आज से, विदेशियों के प्रवेश को सीमित किया गया है।इसका पहला उदाहरण रूसी परिसंघ के 16 से 60 तक की आयु वाले पुरूष नागरिक हैं।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...