Breaking News

हिंदू मुस्लिम दीवार तले दफन होकर रह जाएगी रुप-जफर की प्रेम कहानी

करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म कलंक आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में है। इस फिल्म में 21 साल बाद माधुरी और संजय एक साथ नजर आएंगे। रुप आलिया भट्ट और जफर वरुण धवन की प्रेम कहानी पर आधारित है जो कि एक पीरियड ड्रामा फिल्म है।
कहानी
कलंक में स्वतंत्रता से पहले एक संयुक्त परिवार की कहानी को दिखाया गया है, जिसके अंदर कई राज दफ्न हैं। फिल्म की कहानी रूप और जफर के इश्क तले घूमती है। लेकिन उनकी ये मोहब्बत हिंदू मुस्लिम दीवार तले दफ्न होकर रह जाती है। इसी बीच रूप देव चैधरी (आदित्य रॉय कपूर) से विवाह करने का फैसला कर लेती है। देव पहले से ही शादीशुदा होते हैं और उनकी पत्नी सत्या (सोनाक्षी सिन्हा) है। त्रिकोणिय प्रेम कहानी तले बनी फिल्म कलंक ने हिंदू मुस्लिम प्रेम और विवाद के दर्द गिर्द घूमती दिखाई देगी। अब देखना ये होगा कि क्या रुप और जफर एक-दूसरे के होते है या नहीं। ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।डायरेक्शन
कलंक का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है। फिल्म के डायलॉग और लोकेशन्स काफी अच्छे है। करण जौहर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है और 15 साल पहले ही उन्होंने इस फिल्म को बनाने का सपना देख लिया था। फिल्म मोटे बजट में तैयार की गई है तो ऐसे में मेकर्स को फिल्म की कमाई से काफी उम्मीदे हैं। फिल्म में लीड स्टार्स के अलावा कुणाल खेमू, कियारा आडवाणी और कृति सेनन भी नजर आएंगे। करण जौहर ने इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को साइन किया था मगर उनके निधन के बाद ये रोल माधुरी दीक्षित को मिल गया। फिल्म में माधुरी बहार बेगम एक तबायफ का रोल प्ले कर रही हैं, वहीं संजय दत्त बलराज चैधरी की भूमिका में नजर आएंगे।
म्यूजिक
फिल्म कलंक का म्यूजिक अंकित बल्हारा और प्रीतम का है। अब तक लगभग फिल्म के सारे गाने रिलीज हो चुके है। फिल्म का म्यूजिक दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है।

Loading...

Check Also

लोकप्रिय पौराणिक शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू टीवी अपने व्यापक कंटेंट के साथ लगातार दर्शकों का ...