Breaking News

शादी की खबरों के बीच रियल स्टेट ऑफिस जाते दिखें रणबीर-आलिया, साथ रहने की कर रहे हैं प्लानिंग!

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अक्सर अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहते है। वहीं कुछ दिन पहले ये भी खबर आई थी कि ये दोनों जल्द शादी करने वाले है। वहीं अब शादी की खबरों के बीच इन दोनों को मुंबई में रियल स्टेट ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। रियल स्टेट ऑफिस जाते समय आलिया के हाथ में डॉक्यूमेंट्स भी नजर आ रहे थे, जिसे देखकर लगता है कि दोनों या तो प्रोपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं या साथ में रहने की। सामने आई वीडियो में आलिया और रणबीर कुछ लोगों के साथ रियल स्टेट ऑफिस में साथ में जाते नजर आ रहे हैं। वहीं ये भी खबरे है कि ये दोनों किसी मीटिंग के लिए यहां गए थे। खैर अब ये दोनों ऑफिस किस काम के लिए गए थे, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की फिल्म कलंक रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन नजर आए हैं। फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस और अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ में नजर आने वाले हैं। दोनों साथ में फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2019 के आखिरी में रिलीज होने वाली है।

Loading...

Check Also

लोकप्रिय पौराणिक शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू टीवी अपने व्यापक कंटेंट के साथ लगातार दर्शकों का ...