Breaking News

रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे लव बर्ड्स, मलाइका का दिखा गॉर्जियस लुक

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और श्लोका अंबानी की शाही शादी के बाद रविवार को वेडिंग रिसेप्शन रखा गया। इस फंक्शन की में बॉलवीुड स्टार्स समेत खेल, बिजनेस जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। न्यूलीमैरिड कपल रिसेप्शन में लवबर्डस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी पहुंचे। हालांकि दोनों इस रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे थे, लेकिन दोनों रॉयल लुक में दिखे। इस दौरान मलाइका पेस्टल शेड कलर के लहंगे काफी गॉर्जियस लग रही हैं। उनके लहंगे में हैवी गोल्डन थ्रेड वर्क किया गया था। मिनिमल मेकअप और हैवी नेकलेस से एक्ट्रेस ने अपने लुक को परफेक्ट बनाया।

उन्होंने कातिलाना अंदाज में मीडिया कैमरा को पोज दिए।हर बार तरह मलाइका ने बोल्ड और कंर्फटेबल होकर पोज दिए। लहंगे के साथ उन्होंने ईयरिंग्स नहीं पहने थे, लेकिन चोकर नेकपीस उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है। वहीं, अर्जुन व्हाइट शर्ट, ब्लैक वेस्टकोट और लॉन्ग जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे थे। उनके लुक को ब्लैक हैट ने हाईलाइट किया, जिसमें वो काफी डैशिंग लग रहे थे। बता दें कि मलाइका और अर्जुन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों की एक-साथ रोमांटिक और जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है। खबरें हैं कि दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Loading...

Check Also

लोकप्रिय पौराणिक शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू टीवी अपने व्यापक कंटेंट के साथ लगातार दर्शकों का ...