Breaking News

माली में फ्रांस का बड़ा एक्शन, एयर स्ट्राइक कर अल-कायदा के 50 आतंकवादी किए ढेर

फ्रांस ने माली में मंगलवार को आतंकवादी संगठन अल-कायदा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके ठिकानों पर हवाई हमले किए जिसमें 50 से अधिक आतंकवादी ढेर हो गए। फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली ने बताया कि फ्रांस के बरखाने विशेष बलों ने एक अभियान में 50 आतंकवादी मार गिराए।

पर्ली ने ट्वीट कर कहा, “तीस अक्टूबर को बरखाने सुरक्षा बलों ने एक अभियान चलाया जिसमें 50 से अधिक आतंकवादी ढेर हो गए तथा इस हमले के दौरान उनके उपकरण और हथियारों को जब्त कर लिया गया।” उन्होंने बताया कि आतंकवादी संगठन को यह एक तगड़ा झटका है।

गौरतलब है कि इससे पहले फ्रांस ने वर्ष 2014 में साहेल क्षेत्र में आतंकवादियों से लड़ने के लिए ऑपरेशन बरखाने चलाया था। इस अभियान को 2017 में जी5 सहेल की स्थापना द्वारा दोबारा शुरु किया गया। जी5 में अफ्रीकी संघ द्वारा समर्थित, 5000-मजबूत समूह बुर्किना फासो, चाड, माली, मॉरिटानिया और नाइजर शामिल हैं।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...