Breaking News

भारतीय सैनिकों की कहानी पर बनी बॉलीवुड की इन सुपरहिट फिल्मों ने जीता फैंस का दिल

मुंबई।। बॉलीवुड में हर जौनर की फिल्में बनती हैं फिर चाहे वो सस्पेंस हों या फिर कॉमेडी। व्यूवर्स की जासी पसंद होती है फिल्म मेकर्स वैसी फिल्में बड़े पर्दे पर लेकर आते हैं। फिल्मों का एक ऐसा जौनर होती है जो रिएलिटी से काफी जुड़ा होता इसके साथ ही इसमें कई इमोशन्स भी जुड़े होते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं आर्मी और उनके जांबाज सैनिकों पर बनी फिल्मों के बारे में।

बॉलीवुड में इंडियन आर्मी और वॉर पर कई यादगार फिल्में बनी हैं। ऐसी फिल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई तो की ही साथ ही में एक ऐसा इमेशन सभी के दिलों में क्रिएट किया जो सबसे अलग है, जो ये एहसास दिलाता कि  हमें गर्व है कि हम एक हिन्दुस्तानी हैं। इन फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

फिल्मों में भारतीय सैनिकों को अपने देश की रक्षा करते हुए देखना, दर्शकों के लिए बेहद खास अनुभव होता है। जवानों के शौर्य से लेकर उनके बलिदान तक, बॉलीवुड ने भारतीय सेना के साहस और संघर्ष की कहानी हर घर तक पहुंचाने की कोशिश की है। आज ‘भारतीय सेना दिवस’ के खास मौके पर हम आपको इंडियन आर्मी पर बनी ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनके जरिए सेना के शौर्य की कहानी आम लोगों तक पहुंची है।

शेरशाह 

 परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा  की लाइफ पर बनी फिल्म शेरशाह ने लाखों दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी। इस फिल्म में कारगिल वॉर के दौरान भारतीय सैनिकों के साहस को दिखाया गया है। कई सैनिकों ने अपने देश के लिए खुद का बलिदान दे दिया था उनमें विक्रम बत्रा भी थे। शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आए हैं।

 

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 

 

विक्की कौशल  स्टारर फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। 2016 में पाकिस्तान के उरी पर अटैक करने के बाद भारतीय सैनिकों ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी, इसी सर्जिकल स्ट्राइक पर ये फिल्म बनाई गई थी।

केसरी 

 

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म केसरी 12 सिंतबर 1897 में भारत के सारागढ़ी में हुए महान युद्ध पर बेस्ड है। परतंत्र भारत की सिक्ख रेजीमेंट के 21 सैनिकों ने हजारों पठानों से लोहा लिया और भारत के गौरव को ऊंचा किया।

 

बॉर्डर

 

1997 में आई सनी देओल की बॉर्डर, भारतीय सेना पर बनी सबसे फेमस फिल्मों में से एक है। जेपी दत्ता की ओर से निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल के साथ साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, तब्बू व पुनीत इस्सर लीड रोल में थे। 1971 के भारत पाक युद्ध पर आधारित यह फिल्म देश की सबसे चर्चित युद्ध फिल्मों में से एक है। कैसे भारत के मात्र 120 सिपाही पाकिस्तान के 1000 से अधिक सैनिकों व टैंको को रात भर रोके रखते हैं। इसके साथ ही इस फिल्म का गाना ‘संदेशे आते हैं’ भी हर सिपाही की कहानी को बयां करता है।

 

एलओसी:कारगिल

 

2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘एलओसी:कारगिल’ ऑपरेशन विजय 1999 और बैटल ऑफ तोलोलिंग पर आधारित है। जेपी दत्ता के निर्देशिन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने अभिनय किया था। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध पर आधारित इस फिल्म को फैंस का काफी प्यार मिला।

 

लक्ष्य 

फरहान अख्तर की फिल्म ‘लक्ष्य’ युद्ध पर बनी एक और शानदार फिल्म है। फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था। फिल्म की कहानी लेफ्टिनेंट करण शेरगिल के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो अपनी टीम को पाकिस्तानी सैनिकों को हराने के लिए प्रेरित करता है।

 
Loading...

Check Also

लोकप्रिय पौराणिक शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू टीवी अपने व्यापक कंटेंट के साथ लगातार दर्शकों का ...