Breaking News

निर्देशक साजिद खान पर फेमस मॉडल पाउला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

लखनऊ। बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2018 से #Metoo की लगातार एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैंं। नाना पटेकर और एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के बीच चले मीटू के आरोपों के बाद से बॉलीवुड के कई लोगों ने सामने आकर अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया।

वहीं उस दौरान यौन शोषण के आरोपों की लिस्ट में निर्देशक साजिद खान का भी नाम शामिल हुआ था। उनपर एक पत्रकार सहित कई मॉडल और अभिनेत्रियों ने शोषण का आरोप लगाया। इसी की वजह से साजिद खान को उस दौरान ‘हाउसफुल 4’ के निर्देशन से हटा दिया गया था।

बता दें साजिद खान की मुसीबतें अभी भी कम नहीं हो रही है। एक बार फिर उनपर यौन शोषण का आरोप लगा है। इस बार ये गंभीर आरोप फेमस मॉडल पाउला ने लगाया है। पाउला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यौन शोषण की बात का खुलासा किया है।

परेश रावल राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के नए अध्यक्ष नियुक्त

मॉडल पाउला ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा कर साजिद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

उन्होंने लिखा, ‘#MeToo मूवमेंट के दौरान वह चुप रहीं ऐसा इसलिए क्योंकि इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं है।

उनकी फैमिली के लिए उनका काम करना जरूरी था।

वहीं अब पाउला के माता पिता उनके साथ नहीं हैं।

ऐसे में अब वह निर्देशक साजिद खान के खिलाफ बोल सकती हैं।’

पाउला ने आगे लिखा, ‘साजिद खान ने महज 17 साल की उम्र में उनके साथ शोषण किया।

वह मुझसे गंदी बातें करते थे।

वह मुझे छूने की कोशिश करते थे।

यही नहीं उन्होंने मुझे अपने सामने कपड़े बदलने के लिए भी कहा।

अगर मैं ऐसे करती हूं तभी वह मुझे उनकी आने वाली फिल्म में ‘हाउसफुल’ में रोल देंगे।

भगवान ही जानता है कि ये सब उसने कितनी लड़कियों के साथ किया है।

पाउला ने अपनी पोस्ट में और बहुत सी बातें लिखी हैं।

जो काफी हैरान करने वाली हैं।

Loading...

Check Also

लोकप्रिय पौराणिक शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू टीवी अपने व्यापक कंटेंट के साथ लगातार दर्शकों का ...