Breaking News

काला धन वापस लाने के लिए पाकिस्तान ने 10 देशों के साथ किया समझौता

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अवैध रूप से देश से बाहर ले जाये गए धन को वापस लाने के लिए 10 देशों के साथ समझौता किया है। रेडियो पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री के जवाबदेही विभाग के विशेष सहायक शहजाद अकबर के हवाले से गुरुवार को यह जानकारी दी। अकबर ने निजी समाचार चैनलों को बताया कि सरकार ने अवैध रूप से देश से बाहर ले जाए गए 700 अरब रुपए के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना एकत्र की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही यह सूचना सार्वजनिक की जाएगी। अकबर ने कहा कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि अवैध रूप से देश से बाहर ले जाया गया पैसा वापस लाया जाए।

प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक ने कहा कि सरकार विदेश में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के हितों की रक्षा करेगी और देश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए व्यापारी वर्ग को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे एक दिन पहले मलेशिया में पाकिस्तानी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की अर्थव्यवस्था में उनके योगदान पर भी चर्चा की।  700 अरब रुपए के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना एकत्र की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही यह सूचना सार्वजनिक की जाएगी। अकबर ने कहा कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि अवैध रूप से देश से बाहर ले जाया गया पैसा वापस लाया जाए।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...