Breaking News

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को फूलपुर की जनता ने दिया जबाव , सपा के नागेंद्र सिंह पटेल को शानदार विजय दिलायी

अशोक यादव , लखनऊ / इलाहाबाद : उत्‍तर प्रदेश में सत्‍तासीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) करारा झटका देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शानदार जीत हासिल कर ली है। फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। फूलपुर सीट पर सपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल ने बीजेपी प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल पर 59,613 वोटों से जीत हासिल कर ली है।जीत हासिल करने के बाद नागेंद्र सिंह ने बीएसपी प्रमुख मायवती को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘बहनजी का बहुत आशीर्वाद था। एक विचारधारा की सभी पार्टियां एक हुईं और हमारी जीत हुई। जीत का श्रेय अखिलेश जी, मायावती जी और फूलपुर की जनता को देता हूं।’ भाजपा ने 2014 में राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 73 पर जीत हासिल की थी। उसके सहयोगियों ने भी दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। सपा ने पांच सीटें अपने नाम की थी जबकि कांग्रेस और बसपा अपना खाता खोलने में नाकाम रही थीं।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा, “यह (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी और योगी (आदित्यनाथ) को अस्वीकार किया जाना है।” 2014 लोकसभा चुनाव के बाद से इन दोनों सीटों पर अचानक भाजपा के खिलाफ हुए मतदाताओं के रुख पर उन्होंने कहा, “उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया।”

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का कहना है कि फूलपूर में सपा के नागेंद्र सिंह पटेल ने भाजपा के कौशलेंद्र सिंह पटेल पर 59,613 मतों की अजेय बढ़त बना ली है। फूलपूर में मात्र 37 मतदान हुआ था।

फूलपुर में मतगणना के 31 राउंड पूरे हो चुके हैं। यहां समाजवादी पार्टी 57,148 वोटों से आगे चल रही है। सपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल को 3,37,68 वोट मिले हैं तो वहीं बीजेपी प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल को 2,80,535 वोट मिले हैं।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...