Breaking News

ताइवान ने ‘लेनन वॉल को नुकसान पहुंचाने वाले चीनी पर्यटक को निकाला

ताइपे : ताइवान ने हांगकांग के लोकतंत्र आंदोलन के समर्थन में निर्मित एक ‘‘लेनन वॉल को नुकसान पहुंचाने के कारण एक चीनी पर्यटक को निष्कासित कर दिया है। यह कदम चीन को खटक सकता है। हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं ने शहर भर में ‘‘लेनन वॉल्स बनाई हैं। रंगबिरंगी इन दीवारों पर आंदोलन के समर्थन में कई टिप्पणियों के साथ नारे लिखे हुए हैं और पोस्टर लगाए गए हैं। इन दीवारों को ताइवान में भी स्थापित किया गया है। ऐसी ज्यादातर दीवारें विश्वविद्यालय परिसरों में हैं। राष्ट्रीय आव्रजन एजेंसी ने कहा कि ली शाओदोंग के रूप में पहचाने गए एक चीनी यात्री को ‘‘आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण मंगलवार देर रात यहां से निष्कासित कर दिया गया है। उसे सोमवार को ताइपे में एक विश्वविद्यालय परिसर में लेनन वॉल से पोस्टर फाड़ते हुए पकड़ा गया था। बयान में कहा गया, ‘‘हमारी सरकार लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गैरकानूनी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगी। हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं ने शहर भर में ‘‘लेनन वॉल्स बनाई हैं। रंगबिरंगी इन दीवारों पर आंदोलन के समर्थन में कई टिप्पणियों के साथ नारे लिखे हुए हैं और पोस्टर लगाए गए हैं।चीनी पर्यटक पर पांच साल के लिए ताइवान में प्रवेश करने पर रोक भी लगा दी गई है। समझा जाता है कि हांगकांग में जारी प्रदर्शनों के सिलसिले में ताइवान से यह पहला निष्कासन है।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...