Breaking News

चिंता की केवल एक ही बात है ईवीएम से छेड़छाड़: शरद पवार

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि लोगों की भावना यही है कि मोदी नीत सरकार को बदल दिया जाए लेकिन चिंता का एकमात्र विषय ईवीएम से छेड़छाड़ है। वह यहां विभिन्न दलों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसमें उनके दल के अतिरिक्त कांग्रेस, तेदेपा, तृणमूल कांग्रेस, आप, माकपा, भाकपा और द्रमुक के नेतागण भी सम्मिलित थे। तेदेपा नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ईवीएम में प्रोग्रामिंग की गड़बडियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल छेड़छाड़ के बल पर ही वोट प्राप्त कर सकती है। आंध्रपद्रेश के मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हो सकती है, उसे हैक किया जा सकता है और हेरफेर की जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुये कहा कि उनके शासनकाल में अर्थव्यवस्था, कारोबार और कृषि की बुरी दशा हो गई है। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग धृतराष्ट्र की तरह कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा, आप कोई बटन दबाएं, वोट भाजपा को जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि 50 प्रतिशत वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गणना की मांग कुतर्की नहीं हैं। आंध्रपद्रेश के मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हो सकती है, उसे हैक किया जा सकता है और हेरफेर की जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुये कहा कि उनके शासनकाल में अर्थव्यवस्था, कारोबार और कृषि की बुरी दशा हो गई है।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...