Breaking News

UP Govt Jobs 2022: एक साल में 28 हजार लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी, खाली पदों पर प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया शुरू

अशाेक यादव, लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) और उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के जरिए एक साल में 28455 नई नौकरियां उपलब्ध कराने जा रही है।

UPPSC 3472 भर्तियों के बाद करीब छह माह के अंदर 2242 पदों पर भर्तियां करेगा। इसके बाद और अगले छह महीने में 2741 भर्तियां की जाएंगी। इसी तरह UPSSSC भी पहले सौ दिन में 12000 भर्तियां करेगा। इसके बाद आगामी 6 महीने में 3000 फिर अगले छह महीने में 5000 पदों पर भर्तियां करेगा।

सरकार ने निर्धारित समय पर भर्तियां पूरी कराने को लेकर प्रशासन को निर्देश दिए हैं। इस क्रम में सरकार ने खाली पदों का प्रस्ताव UPSSSC और UPPSC को भेजने की प्रक्रिया पर काम करना शुरू कर दिया है।

एएनएन के 9212 पदों पर परीक्षा 8 मई को होगी। मंडी परिषद के 16 पदों पर 22 मई, लेखपाल के 8985 पदों पर 19 जून, बोरिंग टेक्नीशियन के 486 पदों पर 3 जुलाई, अनुदेशक के 2504 पदों पर 17 जुलाई, तकनीकी सेवा के 292 पदों पर 7 अगस्त, वन-वन्यजीव रक्षक के 655 पदों पर 21 अगस्त, अर्हता परीक्षा 2022 के लिए 18 सितंबर और पंचायत अधिकारी के 1953 पर जल्द जारी की तारीख का ऐलान हो सकता है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पांच माह में 24107 पदों को भरने के लिए परीक्षाएं कराएगा।

Loading...

Check Also

अग्निशमन स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

इटावा सूर्योदय भारत समाचार सेवा, इटावा : अग्निशमन स्मृति दिवस एवं अग्नि सुरक्षा सप्ताह के ...