Breaking News

181 कर्मचारी को वेतन ना देकर आत्महत्या पर मजबूर कर रही है BJP सरकार- अखिलेश

अशाेक यादव, लखनऊ।  पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। और महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से इसे अब तक का सबसे बुरा दौर करार दिया है।

उत्तर प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के चलते पिछले कई महीनों से अपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। पिछले कई महीनों में या कह लीजिये कई दिनों में उत्तर प्रदेश में अपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं।

जो कि चिंता का बहुत बड़ा विषय है। साथ ही साथ प्रदेश की विभिन्न सरकारी सेवाओं में बेरोजगारी और वेतन की बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है। अखिलेश यादव ने कहा कि 181 महिला हेल्पलाइन की कर्मचारियों को वेतन ना मिलने से वह बेहद परेशान है।

जिसके चलते कुछ महिलाएं आत्महत्या पर मजबूर हो रही है। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने पहुंची थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी निशाना साधते हुए रविवार को ट्वीट किया है।

उन्होनें ट्वीट कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी सरकार के समय शुरू की गयी 1090 जैसी योजनाओं को ख़त्म कर दिया है। इतना ही नहीं 181 जैसी सेवाओं को भी भारतीय जनता पार्टी खत्म कर रही है।

सपा प्रमुख अखिलेश यदाव ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी 181 से जुड़ी कर्मचारियों को वेतन न देकर वो उन्हें आत्महत्या पर मजबूर कर रही है।

181 हेल्प लाइन की कुछ महिलाओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई थी। जिसमे उन्होंने सपा प्रमुख से बताया कि उन्हें 181 हेल्प लाइन में काम करने के बावजूद वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जो कि बहुत ही शर्मनाक व निंदनीय है।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...