Breaking News

स्पूतनिक वी वैक्सीन सभी कोरेाना डेल्टा स्ट्रेन के वेरिएंट्स के लिए कारगर – शोध दल

मॉस्को। रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन कोरोना वायरस के सभी वेरिएंट्स से सुरक्षा दिलाने में कारगर है। गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी के निदेशक एलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि यह नए प्रकार के डेल्टा स्ट्रेन के खिलाफ भी कारगर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को और मॉस्को प्रांत में सोमवार को डेल्टा स्ट्रेन के नए वेरिएंट के तीन मामलों की जानकारी मिली। श्री गिंट्सबर्ग से जब यह पूछा गया कि क्या स्पूतनिक वी डेल्टा स्ट्रेन के नए वेरिएंट के लिए प्रभावी है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ”स्पूतनिक वी वैक्सीन सभी वेरिएंट्स के खिलाफ प्रभावी है।

ओरिजिनल वेरिएंट के मुकाबले कोई भी वेरिएंट्स महामारी के रूप में उल्लेखनीय नहीं रहा है।” उन्होंने कहा कि नए डेल्टा वेरिएंट्स का असर लगातार दिख रहा है। इससे पहले वैज्ञानिकों ने ब्रिटेन में सामान्य डेल्टा स्ट्रेन के मुकाबले कहीं अधिक तेजी से फैलने वाले एवाई.4.2 वेरिएंट के होने की जानकारी दी थी।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...