Breaking News

विधानसभा सत्र के अंतिम दिन भावुक हुए अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित

अशाेक यादव, लखनऊ। विधानसभा सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित भावुक हो गए। आंख में आंसू भरे अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदन की गरिमा बनाए रखना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि विधायकों की विदाई के समय वह कुछ भी कहने को असमर्थ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में जब हम जाते हैं तो हमें अग्नि स्नान करना पड़ता है। नेताओं को उस व्यक्ति के आगे भी हाथ जोड़ना पड़ता है जो हमें गालियां भी देते हैं।

यह किसी अग्नि स्नान से कम नहीं होता। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा प्रदेश की जनता की भाग्यविधाता होती है, इसके संचालन में हमें सभी सदस्यों का सहयोग मिला।

इससे पूर्व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विदाई का वक्त काफी तकलीफदेह है। सदन में सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच खट्टे-मीठे अनुभव होते हैं, पर इन्हें भुलाकर हमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए काम करना चाहिए।

सदन को नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, कांग्रेस की नेता विधानमंडल आराधना मिश्रा मोना व बसपा के नेता विधानमंडल दल उमाशंकर सिंह ने सदन के सफल संचालन के लिए अध्यक्ष की सराहना की।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी मनोज यादव और जैनेंद्र यादव, सपा प्रवक्ता राजीव राय के घर पर आज सुबह आयकर विभाग ने छापा मारा है। खबरें आ रहीं हैं कि आयकर विभाग 12 गाड़ियों के काफिले के साथ छापा मारने पहुंची है।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...