Breaking News

कृत्यों से बड़ा होता है व्यक्ति का कद: राजनाथ

गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज संसदीय क्षेत्र लखनऊ में लखनऊ विश्वविद्यालय के 60वें दीक्षांत समारोह में पधारे थे। आज उनको मानद उपाधि भी प्रदान की गई। देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह का मानना है कि किसी भी व्यक्ति का पद उसके कद से नहीं बल्कि उसके कृत्यों से बड़ा होता है।

 

लखनऊ विश्वविद्यालय के 60वें दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं कों पदक तथा डिग्री प्रदान करने के बाद राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में गुरु तथा कृत्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में हर पल गुरुओं के महत्व को हमें समझना चाहिए। मनुष्य के जीवन मे गुरु का बड़ा महत्व होता है। उन्होंने कहा कि जब मैं प्राइमरी में पढ़ता था तो एक मौलवी साहब पढ़ाते थे। जब मैं उत्तर प्रदेश का शिक्षा मंत्री बना तो मेरे घर जाते समय वो मौलवी साहब फूलों का हार लिए खड़े थे, मैंने उनके चरण स्पर्श किये तो वो रो दिए।

 

गृह मंत्री ने कहा कि माता, पिता और गुरु से हमको संस्कार मिलते हैं। हम सभी को जीवन के हर मोड़ पर अपने माता-पिता के साथ गुरुओं का उल्लेख करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का कद उसके पद से नहीं कृतियों से बड़ा होता है। कद को ऊंचा करने के साथ ही हमको नया मुकाम देने में गुरु की बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के लिए ज्ञान ही पर्याप्त नहीं संस्कार भी बहुत अहम हैं। भारत के चरित्र की गाथा दुनिया के कोने कोने तक फैली है। स्वामी विवेकानंद भारत के पहले ग्लोबल यूथ थे।

 

राजनाथ सिंह को आज मानद उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि मुझे मानद उपाधि दी गई, मैंने आग्रह किया था कि मुझे ये उपाधि ना दी जाए मैं इस योग्य नहीं। उन्होंने कहा कि मुझे मानद उपाधि देने का आदेश राज्यपाल का था इसलिए इनकार ना कर सका। उनको डीएससी की मानद उपाधि प्रदान की गई। इस मौके पर उन्होंने डिग्री और मेडल्स हासिल करने वालों को बधाई दी।

समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हमारे जीवन में गुरु का स्थान देवता तुल्य है। लखनऊ विश्वविद्यालय की दीक्षांत समारोह वाकई में अपने आप में बेहद अलग होता है। यहां से शिक्षा के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने वाले छात्रों के साथ ही क्रिकेटर सुरेश रैना व आरपी सिंह भी निकले हैं। उन्होंने डिग्री पाने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई भी दी।

Loading...

Check Also

पहले चरण की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के रुझान एवं कम प्रतिशत से सीएम योगी परेशान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सहारनपुर : कल पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ ...