Breaking News

राशिफल 4 मार्च 2020

राशिफल

मेष
सकारात्मक-बहुत आकर्षक हो चुके हैं आप। हर आदमी आपकी तरफ आकर्षित हो  रहा है। सुकुमारता बनी हुई है। एक अलग तरह की उर्जा है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक चल रहा है।
सेहत-सुधार की स्थिति है। जिनका यूरिक एसिड बढ़ा हो या यूरिनरी सिस्टम की कोई समस्या हो वे थोडा ध्यान दें।
उपाय-काली मंदिर जाएं। मां काली को प्रणाम करें।

वृषभ
सकारात्मक-अंतत: सब ठीक हो जाएगा।
नकारात्मक-खर्च की अधिकता दिख रही है। फैशन इत्यादि पर खर्च होगा। गहनों-वस्त्र पर। वाणी अनियंत्रित है। आपके कुटुम्बीजनों में कुछ नकारात्मक उर्जा का संचार हो रहा है। अभी पूंजी निवेश मत कीजिए। किसी को रुपए-पैसे अभी मत दीजिए।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक-ठाक स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें। काली वस्तु पास रखें।

मिथुन
सकारात्मक-बढ़ोत्तरी हो रही है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
नकारात्मक-अकारण चिंतित न रहें। उर्जा ऊपर-नीचे हो सकती है।
प्रेम-प्रेम में लाभ की स्थिति है। बडे रोमांटिक बने हुए हैं आप।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-मां की वंदना करें। काली वस्तु पास रखें।

कर्क
सकारात्मक- कुल मिलाकर सब ठीक ठाक है।
नकारात्मक-खर्च की अधिकता। कुछ नुकसान हो सकता है। बचकर पार करें। मन परेशान हो सकता है।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-मध्यम स्थिति है।
सेहत-नेत्र विकार की आशंका है।
उपाय-काली वस्तुओं का दान करें। गणेश जी की वंदना करें।

सिंह
सकारात्मक-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अकस्मात धन लाभ का योग बन रहा है।
नकारात्मक-समाचार की प्राप्ति थोडी विस्मयकारी हो सकती है। ध्यान रखिएगा।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-काली वस्तुओं का दान करें। आपके लिए अच्छा होगा।

कन्या
सकारात्मक-अच्छी स्थिति है। राजनीतिक लाभ मिल सकता है। कोर्ट कचहरी में विजय मिल सकती है। उच्चाधिकारी प्रसन्न हो रहे हैं।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-लाभ की स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें। अच्छा रहेगा।

तुला
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम बनेगा। परिस्थितियां अचानक अनुकूल हो जाएंगी।
नकारात्मक-मान सम्मान को लेकर सचेत रहें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-शनिदेव को प्रणाम करें। उनकी वंदना करें।

वृश्चिक
सकारात्मक-प्रतिकूल परिस्थितियों से उबर जाएंगे।
नकारात्मक-चोट लग सकती है। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती हैं।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-मध्यम स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-हरी और काली वस्तुओं का दान करें।

धनु
सकारात्मक-अचानक कुछ लाभ मिल सकता है।
नकारात्मक- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
प्रेम-प्रेम में न उलझें।
व्यवसाय-लाभ मिल सकता है।
सेहत-उदर की परेशानी हो सकती है।
उपाय-हरी वस्तुओं का दान करें।

मकर
सकारात्मक-शत्रुओं पर भारी पडेंगे। ननिहाल पक्ष से कुछ शुभ समाचार मिल सकता है।  बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गूढ ज्ञान की प्राप्ति होगी।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-ठीक-ठाक स्थिति है।
व्यवसाय-आगे बढ़ रहे हैं।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-हरी वस्तुओं का सेवन करें। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ
सकारात्मक-धैर्य से काम लेंगे।
नकारात्मक-मन भयभीत रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। दिमागी तौर पर परेशान हो सकते हैं।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक चल रहे हैं।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-काली वस्तुओं का दान करें। हरी वस्तु अपने पास रखें। गणेश जी की वंदना करें।

मीन
सकारात्मक-निर्णय लेने की क्षमता ठीक रहेगी।
नकारात्मक-घर में कलह हो सकती है। तू-तू, मैं-मैं की स्थिति है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी फिलहाल न करें।
प्रेम-ठीक ठाक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-सीने में दिक्कत हो सकती है।
उपाय-हरी और काली वस्तुओं का दान करें।

Loading...

Check Also

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ‘श्रीमद रामायण’ ‘श्री राम रथ’ लेकर कानपुर पहुंचा !

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर : मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के धार्मिक और साहसी ...