Breaking News

भीषण गर्मी से परेशान यूपीवासी, जानें प्रदेश के बड़े जिलों में मौसम का हाल

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी में भयानक गर्मी से जीव जंतु से लेकर हर इंसान परेशान है। प्रदेश के प्रयागराज और आगरा के साथ-साथ कई हिस्सों में लू चलने का अंदाजा लगाया जा रहा है। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी के कुछ जगहों पर हल्के बादल दिख सकते हैं।

मौसम विभाग के अभी तक के अनुमान के मुताबिक 1 मई तक फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभों का रुख जम्मू और कश्मीर की तरफ है। इसका असर शनिवार की शाम या रविवार से दिखना शुरू हो जाएगा। तीन और चार मई को बादल छाए रहेंगे। धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी। दूसरी तरफ यूपी के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में है।

आइये जानते हैं आज यूपी के बड़े जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है?

लखनऊ

राजधानी लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदाजा है। मौसम साफ रहेगा।

वाराणसी

वाराणसी में अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां भी मौसम साफ रहने का अनुमान है।

प्रयागराज

प्रयागराज में अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदाजा है। लू चलने की संभावना है।

कानपुर

कानपुर में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा।

गोरखपुर

गोरखपुर में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’ श्रेणी में 45 दर्ज किया गया है।

अयोध्या

अयोध्या में अधिकतम तापमान 42।4 और न्यूनतम तापमान 30।2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 114 दर्ज किया गया है और ‘मध्यम’ श्रेणी में है।

मेरठ

मेरठ में अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की अंदाजा है।

आगरा

आगरा में अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां हीट वेव चलने की अंदाजा है।

Loading...

Check Also

मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं एक अहंकारी राजा है : राहुल गांधी

भाजपा के सारे के सारे नेता आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और मेरे रहते ...