Breaking News

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 6412, अब तक 199 की मौत

अशोक यादव, लखनऊ। दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। अन्य देशों की तरह भारत भी इससे बुरी तरह प्रभावित है। देश में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

अब तक 6412 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 5709 मरीजों का इस समय इलाज चल रहा है। 504 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

एक मरीज इलाज के दौरान माइग्रेट कर गया है। कोरोनावायरस के कारण भारत में अब तक 199 लोगों की मौत हो चुकी है।

दुनिया के साथ-साथ भारत में भी कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 180 से ज्यादा देशों में फैल चुका यह वायरस अब तक 94,000 से ज्यादा जानें ले चुका है।

दुनियाभर में 15 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 6412 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 678 नए मामले सामने आए हैं और 33 लोगों की मौत हुई है।

देश में अभी तक 199 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 504 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। देश के सभी राज्यों से इसके मरीज सामने आ रहे हैं।

केंद्र सरकार ने इससे बचाव के चलते ही देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। 14 अप्रैल को यह लॉकडाउन खत्म हो रहा है। कई राज्य सरकारें लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखने की तैयारी कर रही हैं।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...