Breaking News

भारतीय भाषा और संस्कृति को समृद्ध बनाने में गुरुदेव का रहा अमूल्य योगदान: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने भारतीय भाषा और संस्कृति का विश्व भर में प्रसार ही नहीं किया बल्कि इन्हें पूरी समग्रता के साथ समृद्ध भी बनाया है। शाह ने रविवार को यहां विश्व भारती विश्वविद्यालय में रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि गुरुदेव ने अपने साहित्य सृजन से देश को गौरवान्वित किया और विश्व प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान शांतिनिकेतन की स्थापना की। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि उनकी रचना दो देशों भारत और बंगलादेश का राष्ट्रीय गान है।

शांतिनिकेतन परिसर का दौरा करने के बाद शाह ने संवाददाताओं से कहा कि नोबल पुरस्कार समिति ने भी गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को नोबल पुरस्कार से सम्मानित कर खुद को भी समृद्ध किया है।

गुरुदेव देश के दो महान नेताओं महात्मा गांधी तथा नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रेरणास्त्रोत रहे। उन्होंने कहा कि वह गुरुदेव द्वारा स्थापित इस महान संस्थान का दौरा कर अपने को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...