Breaking News

भाजपा लोकतंत्र को कर रही कमजोर: लोकदल

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। भाजपा सरकार में महगाई, भ्रष्ट्रचार, बेरोजगारी, गुंडागर्दी की सारी हदे पार कर दी है। किसान,मजदूर,नौजवान परेशान हैं। उक्त उदगार लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता/प्रभारी यूपी जयराम पान्डेय ने केंद्रीय कार्यालय पर उपस्थित प्रदेश भर से आये पदाधिकारियो/कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये कही। उन्होने कहा कि इस सरकार में लोकतंत्र का खुलेआम उपहाश उड़ाया जा रहा है। जब लोकतंत्र कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा। भाजपा जाति धर्म के नाम पर लोगॉ को आपस में लड़ा कर फिर सत्ता प्राप्त करना चाहती है। जिससे सावधान रहने की जरुरत है। जयराम पान्डेय ने कहा कि लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह की अगुवाई में लोकदल कॉंग्रेस सहित समाजवादी के इंडिया गठबंधन का घटक दल बन चुका है। जो पिछ्ले दिनों अलीगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुचने पर जोरदार स्वागत किया था। कॉंग्रेस के बरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने हाथरस मे हुई पत्रकार वार्ता के दौरान लोकदल का पुरजोर ढंग से स्वागत करते हुए जम कर तारीफ किया उन्होने कहा कि चौधरी चरण सिंह का असली लोक दल अब इंडिया गठबंधन मे है और नकली आरएलडी भाजपा में अब देश का किसान,मजदूर मिल कर भाजपा के अहंकार का मर्दन करेंगे। इस अवसर पर लोकदल के पदाधिकारी के साथ विभिन्न जिले से आए लोकदल कार्यकर्ता आदि लोग उपस्थित थे।

Loading...

Check Also

पहले चरण की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के रुझान एवं कम प्रतिशत से सीएम योगी परेशान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सहारनपुर : कल पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ ...