Breaking News

भाजपा में शामिल हुए बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, गुरदासपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा

पंजाब: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल आज भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और कैप्टन अभिमन्यु की मौजूदगी में सनी देओल ने भाजपा ज्वॉइन की। वहीं उनके पंजाब में गुरदासपुर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने की चर्चा है। पार्टी की ओर से अभिनेता को गुरदासपुर से चुनाव टिकट दिए जाने की चर्चा कई दिन से चल रही है। बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक्टर को मनाने के लिए उनसे मिलने आए थे।

कयास लगाए जा रहे थे कि सनी देओल को पंजाब में अमृतसर या गुरदासपुर से मैदान में उतारा जा सकता है। अमृतसर तो हरदीप पुरी को मिल गया, अब गुरदासपुर से कौन होगा, यह अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन सनी देओल के भाजपा में आने से उनको टिकट दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सनी देओल के पिता धर्मेंद्र और सौतेली मां हेमा मालिनी का राजनीति से पुराना नाता रहा है। धर्मेंद्र बीजेपी के टिकट पर 2004 में राजस्थान की बीकानेर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें यहां जीत भी मिली थी। वहीं उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी अभी मथुरा से बीजेपी सांसद हैं।

बता दें कि 2017 में एक्टर विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर सीट खाली हुई। लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा की टिकट से विनोद खन्ना ने चुनाव लड़ा और जीत हालसिल की। विनोद खन्ना इस संसदीय सीट से 4 बार सांसद रहे। इसी सीट से कांग्रेस की सुखबंस कौर सर्वाधिक 5 बार सांसद रह चुकी हैं। विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर में हुए उपचुनाव में भाजपा ने स्वर्ण सलारिया को उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने सलारिया को पराजित करके यह सीट छीन ली। अब बारी है लोकसभा चुनाव 2019 की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ यहां से उम्मीदवार हैं।

Loading...

Check Also

कालीबाग कब्रिस्तान में गरीबों के रॉबिनहुड मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

पुत्र उमर अंसारी अपने पिता मुख़्तार की मूंछों को ऊपर की ओर करता हुआ सूर्योदय ...