Breaking News

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

देहरादून: प्रदेशभर में आज से मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। एक ओर जहां बादल छाए रहेंगे तो दूसरी ओर कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को प्रदेशभर में दोपहर तक धूप खिलने के बाद आंशिक बादल आ गए। राजधानी में भी दोपहर बाद से मौसम का मिजाज बदल गया। हल्की ठंडी हवाओं के बीच दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री तक पहुंचने के बाद शाम को गिरकर 18 डिग्री तक आ गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है।

उन्होंने बताया कि राजधानी में भी बादल छाए रह सकते हैं। मौसम एक बार फिर ठंड का एहसास कराएगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि 14 और 15 फरवरी को ओलावृष्टि और झमाझम बारिश हो सकती है। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 16.6 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Loading...

Check Also

मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं एक अहंकारी राजा है : राहुल गांधी

भाजपा के सारे के सारे नेता आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और मेरे रहते ...