Breaking News

प्रदेश में नवंबर से बड़ा आंदोलन करेंगे सफाई कर्मचारी

अशाेक यादव, लखनऊ। सफाई कर्मचारी प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेंगे। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की रविवार को प्रदेश अध्यक्ष क्रान्ति सिंह की अध्यक्षता में एकता भवन में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिसमें प्रदेश के सभी 74 जनपदों के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री व जिला कोषाध्यक्ष शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। लंबित समस्याओं पर सफल वार्ता के बाद भी आज तक कोई निर्णय नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि मांगों के निस्तारण के लिए नवम्बर से जिला स्तर पर आंदोलन के बाद प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के लगभग एक लाख ग्रामीण सफाई कर्मचारी शामिल होंगे।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...