Breaking News

पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ल ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता की ग्रहण

अशाेेेक यादव, लखनऊ। कभी सिंधिया परिवार के करीबी रहे पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ल ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

शुक्ल अब तक भाजपा में थे। राजधानी के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को शुक्ल ने कमल नाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली।

कमल नाथ ने 74 वर्षीय शुक्ल को सदस्यता रसीद सौंपी। इस मौके पर पूर्व मंत्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति, लाखन सिंह, डॉ. गोविंद सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।

शुक्ल सिंधिया राजघराने के करीबियों में गिने जाते रहे हैं। प्रदेश की सियासत में शुक्ल को माधवराव सिंधिया का प्रतिनिधि माना जाता था।

माधवराव के निधन के बाद शुक्ल की सिंधिया परिवार से दूरियां बढ़ीं और उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, मगर हार गए।

इसके बाद शुक्ल भाजपा में चले गए थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद शुक्ल ने अब भाजपा छोड़कर कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया है।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...