Breaking News

जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर किया वृक्षारोपण, प्राकृतिक संपदा संरक्षण की अपील की

अशाेेेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। और आज ही विश्व पर्यावरण दिवस भी है विश्व पर्यावरण दिवस और जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालिदास स्थित अपने सरकारी आवास पर वृक्षारोपण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति संरक्षण एक महत्वपूर्ण कर्त्वय है। पेड़ पौधे, नदियां पर्वत, अग्नि वायु सहित प्रकृति के लिए विभिन्न रूप हमारे लिए वंदनीय हैं। और आज विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी प्राकृतिक संपदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्प लें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तर प्रदेश के 23 करोड़ लोगों को बधाई देते हुए राज्य में 23 करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प लेने का आग्रह भी किया।

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर देश के प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट कर उन्हें फोन कर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।

योगी जी ने उत्तर प्रदेश को बदलने का सराहनीय कार्य किया है खासकर कृषि, उद्योग व कानून-व्यवस्था को बेहतर करने में। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूँ।

वहीं मुख्यमंत्री ने पौधरोपण के बाद टीम 11 के साथ बैठक करते हुए प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थित और प्रदेश में हो रहे कार्यों की समीक्षा भी की और टीम 11 के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए सभी जनपदों के कार्यों की समीक्षा करने और किसी भी श्रमिक मजदूर और प्रवासी को कोई भी भूखा न रहे और उन्हें किसी और प्रकार की समस्या न होने पाए।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...