Breaking News

पाकिस्तान सरकार ने कपूर परिवार के पुश्तैनी घर पर लिया बड़ा फैसला

बाॅलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और कपूर खानदान का पुशतैनी घर पाकिस्तान के पेशेवार में है। हाल ही में कपूर खानदान के इस घर को लेकर एक बड़ा खबर सामने आई है। उनके इस घर को लेकर पाकिस्तान सरकार ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। पाक सरकार ने फैसला लिया है कि कपूर्स का यह घर अब एक म्यूजियम में तबदील हो जाएगा। कुछ साल पहले ऋषि कपूर ने पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में स्थित अपने पुश्तेनी मकान को म्यूजियम में बदलने की गुजारिश पाकिस्तान सरकार से की थी। इस पर विदेश मंत्री शाह महमूद ने कहा कि उन्हें ऋषि कपूर का फोन आया था।
ऋषि ने इस दौरान पेशावर में स्थित घर को किसी संस्थान या फिर म्यूजियम में बदलने की गुजारिश की थी। विदेश मंत्री ने बताया कि उनकी इस गुजारिश को मान लिया गया है। पाक के गृहमंत्री शहरयान खान अफरीदी ने कहा कि हमने पॉजिटिव रिस्पॉन्स करते हुए ऋषि की मांग मान ली है।इतना ही नहीं अफरीदी ने कहा-क्रेंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर इस पर काम कर रही है। जल्द ही यह घर म्यूजियम में बदल दिया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तान, पेशावर के किस्सा ख्वानी में पृथ्वीराज कपूर के पिता बसेश्वरनाथ कपूर ने ये हवेली बनवाई थी। पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर का जन्म पेशावर में 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। साल 1947 में देश के विभाजन के दौरान कपूर पेशावर को छोड़ भारत आ गए थे।

Loading...

Check Also

ज़हरा खान, अतीज़, अलॉन, निकी मिनाज, कैमिला कैबेलो अन्य लोगों के साथ मावाज़ीन महोत्सव में प्रदर्शन करेंगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : प्रशंसित भारतीय गायन सनसनी ज़हरा खान, जो अपने मनमोहक गायन ...