Breaking News

नई विधानसभा में इस बार 17 डॉक्टर बने विधायक, पत्रकार, इंजीनियर और प्रोफसर भी सदन में उठाएंगे जनहित के मुद्दे

अशाेक यादव, लखनऊ। प्रदेश विधानसभा में इस बार 17 डाक्टर विधायक बने जबकि पुलिस सेवा के दो अधिकारी जिनमें सरोजिनी नगर सीट से राजेश्वेर सिंह और कन्नौज सीट से असिम अरुण के अलावा एक-एक इंजीनियर, मेजर, पत्रकार और प्रोफेसर भी विधानसभा पहुंचे हैं।

आधिकारिक आंकडो के अनुसारआगरा कैंट (एससी) डॉ. जीएस धर्मेश भाजपा,मीरागंज डॉ. डीसी वर्मा भाजपा, नवाबगंज डॉ. एमपी आर्या भाजपा, बिठारी चैनपुर (एससी) डॉ. राघवेंद्र शर्मा भाजपा, बरेली डॉ. अरुण कुमार भाजपा, कायमगंज (एससी) डॉ सुरभि अपना दल (सोनेलाल), लखनऊ उत्तर डॉ. नीरज बोरा भाजपा हमीरपुर डॉ. मनोज कुमार भाजपा,गैंसड़ी डॉ. शिव प्रताप यादव सपा, बांसगांव (एससी) डॉ. विमलेश पासवान भाजपा,अतरौलिया डॉ. संग्राम सपा, रोहनिया डॉ. सुनील पटेल अपना दल (सोनेलाल),वाराणसी दक्षिण डॉ. नीलकंठ तिवारी भाजपा,मछलीशहर (एससी) डॉ रागिनी सपा,मड़ियाहूं डॉ. आरके पटेल,घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्या भाजपा
मझवां डॉ. विनोद कुमार बिंद निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल शामिल हैं।

इनके अलावा दो अधिकारियों में लखनऊ के सरोजिनी नगर सीट से पूर्व वरिष्ठ आईएएस राजेश्वेर सिंह और कन्नौज (एससी) सीट से पूर्व आईपीएस असिम अरुण के अलावा एक इंजीनियर किशनी (एससी) बृजेश कठेरिया सपा, फर्रुखाबाद से मेजर सुनिल दत्त द्विवेदी, पत्रकार शलभ मणि त्रिपाठी देवरिया से भाजपा और प्रो. श्याम बिहारी लाल फरीदपुर (एससी) सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...