Breaking News

जॉइंट पैन : हड्डियों में कैल्शियम की कमी को दूर करेंगी ये 5 चीजें, रोजाना खाएंगे तो जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत!

जोड़ों में दर्द की समस्या आपको हर समय परेशान कर सकती है।  चाहे वह बैठते हुए हो या खड़े होते हुए। असहनीय दर्द होने से आपका कुछ करने का मन नहीं करता है। कई लोग परेशान होकर जोड़ों के दर्द का इलाज तक ढूंढने लगते हैं, तो कुछ लोग जोड़ों के दर्द की दवा के बारे में जानना चाहते हैं । इस समस्या आजकल सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे और युवा भी परेशान हैं।

हड्डियों के कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं। खराब डाइट इसका सबसे बड़ा कारण है। हम अपनी डाइट का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन डी काफी जरूरी है। सर्दियों में विटामिन डी की कमी के मामले बढ़ने लगते हैं। जो फ्रैक्चर और हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बनती है। साथ ही कैल्शियम भी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जोड़ों में दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ये 5 चीजें हैं फायदेमंद जानें जोड़ों के दर्द से कैसे पाएं राहत-

  1.  शरीर में कैल्शियम की कमी दूर करने में सहजन काफी कारगर साबित हो सकता है। सर्दियों में जोड़ों में दर्द की समस्या को दूर करने के लिए ऐसा माना जाता है की 100 ग्राम सहजन में 5 गिलास दूध के बराबर कैल्शियम होता है, कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए आप सहजन की पत्ती और इसके फल का सेवन कर सकते हैं।
  2. मशरूम में काफी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और फास्फोरस की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह हड्डियों के लिए काफी जरूरी होता है. खासकर सर्दियों में मशरूम का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
  3. रागी के आटे की रोटी को भी आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह एक प्रकार का अनाज होता है, जो कैल्शियम से भरपूर होता है, रागी के आटे से बनी रोटियां या परांठे का सेवन करने से कैल्शियम की कमी दूर हो सकती है।
  4. सुबह के समय ऑरेंज जूस पीना शरीर के लिए सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। यह शरीर में सभी कमी को पूरी करता है तथा शरीर को हमेशा फिट रखने में फायदा पहुंचा सकता है।
  5. सुबह के समय ऑरेंज जूस पीना शरीर के लिए सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। यह शरीर में सभी कमी को पूरी करता है तथा शरीर को हमेशा फिट रखने में फायदा पहुंचा सकता है।
Loading...

Check Also

अराजकता की भेंट चढ़ती यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था, कभी डॉक्टर पिटते तो कभी मरीज और तीमारदार !

अब स्वास्थ्य मंत्री के जिले में मरीज की मौत के बाद अस्पताल कर्मी से मारपीट, ...