Breaking News

चीनी अंतरिक्ष यान ने भेजीं चंद्रमा के पिछले हिस्से की पहली विशालदर्शी तस्वीर

बीजिंग: चंद्रमा पर उतरने वाले चीन के चांग‘इ-4 अंतरिक्षयान ने उतरने वाली जगह के व्यापक दृश्य को दर्शाने वाली पहली तस्वीर भेजी है। शुक्रवार को आधिकारिक मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई। यह यान धरती से कभी न नजर आने वाले चंद्रमा के सबसे दूर के हिस्से पर उतरने वाला पहला अंतरिक्षयान है। अंतरिक्ष महाशक्ति बनने के चीन के मनोबल को बढ़ाते हुए चांग‘इ-4 तीन जनवरी को चंद्रमा के सबसे दूर के हिस्से में उतरा और प्राकृतिक उपग्रह के कभी न देखे गए हिस्से तक पहुंचने वाला विश्व का पहला अंतरिक्षयान बन गया। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने लैंडर के सबसे ऊपरी हिस्से पर लगे कैमरे से ली गई 360 डिग्री का विशाल दृश्य पेश करने वाली तस्वीरें जारी की। बताया गया कि ये तस्वीरें क्वेक्यिाओ उपग्रह से भेजी गईं।

साथ ही इसमें बताया गया कि इन तस्वीरों से वैज्ञानिकों को अतंरिक्षयान के आस-पास मौजूद भू-भाग एवं मैदान के प्राकृतिक रूप का प्रारंभिक विश्लेषण करने में मदद मिलेगी।  यह यान धरती से कभी न नजर आने वाले चंद्रमा के सबसे दूर के हिस्से पर उतरने वाला पहला अंतरिक्षयान है। अंतरिक्ष महाशक्ति बनने के चीन के मनोबल को बढ़ाते हुए चांग‘इ-4 तीन जनवरी को चंद्रमा के सबसे दूर के हिस्से में उतरा और प्राकृतिक उपग्रह के कभी न देखे गए हिस्से तक पहुंचने वाला विश्व का पहला अंतरिक्षयान बन गया। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने लैंडर के सबसे ऊपरी हिस्से पर लगे कैमरे से ली गई 360 डिग्री का विशाल दृश्य पेश करने वाली तस्वीरें जारी की।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...