Breaking News

कोरोना की दहशतः कनिका कपूर की पार्टी से राजनेताओं में हड़कंप

लखनऊ, 20 मार्च। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। उनके कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कनिका कपूर 9 मार्च को ही लंदन से लखनऊ लौटी थीं। जिसके बाद 15 मार्च को लखनऊ के होटल में पार्टी की थी।

जिसमें राजस्थान की पूर्व मख्यमंत्री वसुंधरा राजे उनके बेटे दुष्यंत सिंह और बहू निहारिका भी शामिल हुई थी। सूत्रों के अनुसार कनिका इसके अलावा चार और फैमिली फंक्शन में शामिल हुई थी। वसुंधरा राजे ने इस बात की पुष्टि भी की है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह कनिका की पार्टी के बाद 18 मार्च को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में भी शामिल थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यूपी और राजस्थान के सांसदों के लिए राष्ट्रपति भवन में ब्रेकफास्ट की मेजबानी की थी।

जिसमें देश के रक्षामंत्री और लखनऊ के राजनाथ सिंह भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति भवन में दुष्यंत सिंह राष्ट्रपति कोविंद के पीछे खड़े हुए थे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 96 सांसद आए थे। सभी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी।

दुष्यंत सिंह 15 मार्च के बाद तीन दिन लोकसभा भी पहुंचे थे और वहां की कार्यवाही में भी शामिल हुए थे। इस दौरान वह तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन से भी मिले। इस खबर के सामने आने के बाद डेरेक ने संसद सत्र फौरन रोकने की मांग की है।

साथ ही खुद को अलग कर लिया है। वहीं अपना दल की अध्यक्ष और सांसद अनुप्रिया पटेल एक कार्यक्रम में दुष्यंत सिंह से मिली थी। पता चलने पर वह सेल्फ आइसोलेशन में जाने का निर्णय लिया है।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...