Breaking News

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर रोटी बनाकर किया महगांई का विरोध।

 

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने महगांई को लेकर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेसियों ने चूल्हा जलाकर गांधी प्रतिमा पर रोटी बना कर प्रदर्शन किया है। उ0प्र0 महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चैधरी के नेतृत्व में जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सामने धरना-प्रदर्शन कर रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिये जाने की मांग की।

श्रीमती ममता चैधरी ने कहा कि वर्ष 2014 में यूपीए की सरकार में रसोई गैस की कीमत 414 रूपये थी और आज 144 रूपये पचास पैसे की एक मुश्त बढ़ोत्तरी के बाद यह कीमत लगभग 900 रूपये हो गयी है। भाजपा चुनाव में मंहगाई की बात उठाती रही और नारा दिया था कि बहुत हुई मंहगाई की मार आज भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की जनता को दिये गये धोखे की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और रसेाई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेना चाहिए।

धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से श्रीमती आरती बाजपेयी, श्रीमती सुशीला शर्मा, शालिनी सिंह, श्रीमती शिप्रा अवस्थी, श्रीमती मुस्कान अवस्थी, श्रीमती विभा त्रिपाठी, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, मुन्नी, पूजा, प्रेमलता द्विवेदी, संगीता सिंह, विद्यावती, विमला सिंह, मधु मिश्रा, कमलेश कुमारी, नन्हीं, सावित्री, मुन्नी देवी, सुमन, सीता, संध्या, संतोष, रामकली, प्रेमा, राजकुमारी, मालती सहित सैंकड़ों की संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहीं। कांग्रेस की महिला प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में महँगाई शीर्ष पर है।

प्रदर्शनकरियों का कहना है कि एलपीजी सिलिंडर पर बढ़ी हुई अत्यधिक कीमतों का प्रभाव गृहणियों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा है कि अभी हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अगर रसोई गैस के भाव में हुई सबसे बड़ी वृद्धि मोदी सरकार द्वारा वापस नहीं ली गई तो हम विधानसभा का घेराव भी करेंगे।

 

Loading...

Check Also

चार चरणों के चुनाव में भाजपा चारों खाने चित हो गयी है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...