Breaking News

कांग्रेस का मिशन यूपी, आज से प्रियंका गांधी का पांच दिनों का लखनऊ दौरा

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को किस तरह से हाशिए से निकाला जाए। इसको लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार मंथन कर रही हैं।

लेकिन कांग्रेस को लगातार उसके कार्यकर्ता बड़ा झटका दे रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस में कोई बड़ा चेहरा शामिल नहीं हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर उसके कई कद्दावर नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज दोपहर लखनऊ पहुंच रही हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी अगले पांच दिनों तक यूपी प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे पार्टी के तमाम रणनीतिक बैठकों में शिरकत करने के अलावा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगी। हालांकि प्रियंका के इस दौरे को काफी गोपनीय रखा गया है और दौरे की जानकारी चंद लोगों को ही दी गई है।

कौल हाउस से होगा यूपी का मंथन

प्रियंका गांधी लखनऊ में कौल हाउस में रुकेंगी, जहांपर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगे की रणनीति बनाएंगी। वहीं, यूपी कांग्रेस नवरात्रि से उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में प्रियंका गांधी के रैली के आयोजन की तैयारी कर रहा हैं। जहांपर प्रियंका गांधी सरकार को घेरते हुए नजर आएंगी।

प्रियंका के लखनऊ दौरे पर केंद्रीय शहरी राज्यमंत्री कौशल किशोर ने तंज करते हुए कहा है कि आज यूपी में कांग्रेस के पास कार्यकर्ता ही नही हैं, प्रियंका के दौरे से पहले तमाम लोगों को इकट्ठा किया जाता हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में आए तमाम लोग बाद में जाकर बीजेपी को वोट करते हैं। क्योंकि विकल्प बीजेपी ही है। वहीं गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने प्रियंका के दौरे को बेअसर बताया है। उनका कहना है कि प्रियंका के दौरे का कोई असर नहीं कांग्रेस की कोई गिनती उत्तर प्रदेश में नही है।

किसानों का आंदोलन चल रहा है और आज देश भर के किसान संगठनों ने संयुक्त रूप से भारत बंद का आवाहन किया है। ऐसे में कांग्रेस समेत सपा भी बंद को समर्थन दे रही है। प्रियंका पर तंज करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जय कुमार जैकी ने कहा कि प्रियंका राजघराने से आती हैं और वो किसान तो कतई नहीं है उन्हें किसानों का दुख दर्द नहीं पता है। यूपी उन्हें आते रहना चाहिए जिससे कि पार्टी को कुछ मजबूत कर सकें।

प्रियंका गांधी लखनऊ दौरे पर पार्टी के रणनीतिकारों से बात करने के साथ ही तमाम नेताओं से भी बात करेंगी। क्योंकि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के अंदर लगातार असंतोष पनप रहा है। जिससे कई सारे नेता पार्टी छोड़ भी रहे हैं। इसकी बानगी जितिन प्रसाद व ललितेशपति त्रिपाठी के रूप में देखने को मिली जो कि कई पीढ़ियों से कांग्रेस में थे और काफी कद्दावर माने जाते थे।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...