Breaking News

कर्नाटक चुनावः पीएम मोदी ने भाजपा महिला कर्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

लखनऊ: कर्नाटक चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। नमो ऐप के जरिए कर्नाटक बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर हम पोलिंग बूथ जीतते हैं तो दुनिया की कोई ताकत हमें हरा नहीं सकती।

पीएम मोदी ने महिलाओं के संबोधित करते हुए कहा कि हमने महिलाओं के जीवन को धुआं-मुक्त बनाने के लिए उज्जवला योजना शुरू की, सिर्फ कर्नाटक में ही करीब साढ़े नौ लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिल चुका है। पीएम ने महिलाओं की तारिफ करते हुए कहा कि बेटियों से सवाल पूछने वाले हम लोग क्या कभी बेटों से सवाल करते हैं?।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने योग्य महिलाओं को हमारे कैबिनेट में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है। ये दो तस्वीरें इसका सबूत हैं। अब कोई महिला होम मेकर बनाना चाहे, जॉब सीकर बनना चाहे या फिर जॉब क्रिएटर बनना चाहे, हमारी सरकार उनके हर निर्णय में उनके साथ खड़ी है।

नमो ऐप पर पीएम मोदी ने कहा, कर्नाटक में कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करेंगे। हमने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया। हमारा देश महिलाओं के विकास से महिला संचालित विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। हमारी पार्टी इसी विचारधारा में भरोसा करती है।

इससे पहले कल गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार को सिद्धा-रुपैया सरकार बताते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस पर कर्नाटक को लूटने, विकास कार्यों को अवरुद्ध करने, कमजोर वर्गों की उपेक्षा करने और खनन माफियाओं को शरण देने का आरोप लगाया है।

मोदी बेल्लारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की सिद्धरमैया सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है और आज जनता के हितों के लिए काम करने की बजाय सिर्फ कांग्रेस नेताओ की जेबें भरी हैं। इस पार्टी ने खनन माफियाओं को टिकट दिया है और अवैध खनन रोकने के जनता के सपने को चूर-चूर किया है। अवैध खनन रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।

मोदी ने कहा, कांग्रेस राज्य में पानी की सप्लाई भी नहीं ठीक कर पाई। राज्य सरकार ने कर्नाटक को कर्ज के नीचे दबा दिया है। राज्य कर्ज में है लेकिन कांग्रेस मंत्रियों के एकाउंट बढ़ते जा रहे हैं। मोदी ने कहा, कर्नाटक की रुपैया सरकार ऐसे लोगों को टिकट दे रही है जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। कर्नाटक में आम आदमी बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं करवा सकता।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने व्यक्तिगत हमले करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जैसे उच्च पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसा करना शोभा नहीं देता।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...