Breaking News

उन्नाव युवती हत्याकांड को लेकर प्रियंका ने बोला हमला, कहा- योगी जी आप झूठे दावों में रहते हैं व्यस्त

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने उन्नाव में हुए दलित युवती हत्याकांड को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला।

प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि, “ उन्नाव में जो घटा वो उत्तर प्रदेश में नया नहीं है. एक दलित लड़की की मां अपनी बेटी का पता लगाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटरी रही, अंत में उसको अपनी बेटी की शव मिला। प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी। भाजपा को इस मुद्द पर राजनीति करन की बजाय जवाब देना चाहिए कि प्रशासन क्यों उस मां को जनवरी से दौड़ाता रहा? किसी ने उस बिटिया की मां की गुहार नहीं सुनी।”

प्रियंका गांधी ने कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम योगी पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, “ योगी आदित्यनाथ जी आप अपने भाषणों में कानून व्यवस्था की बात करना छोड़ दीजिए। आपके प्रशासन में महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है, महिलाओं पर अत्याचार होने पर उनकी आवाज नहीं सुनी जाती। महिलाओं पर अत्याचर कर उनकी हत्या कर दी जाती है और आप झूठे दावों में व्यस्त रहते हैं।”

ये है उन्नाव मामला

उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक दलित महिला की बेटी बीते 8 दिसंबर 2021 से लापता थी। बेटी के हायब होने पर माता पिता ने 9 दिसंबर को ही पूर्व मंत्री के बेटे रजोल सिंह के खिलाफ तहरीर देते हुए बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। यहीं मामला में सपा के पूर्व राज्यमंत्री और कद्दावर नेता रहे फतेहबहादुर के बेटे का नाम होने के कारण पुलिस लगातार मामले में देरी कर रही थी।

 
Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...