Breaking News

उन्नाव बलात्कार प्रकरण : पीड़ित लड़की ने लखनऊ आकर मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाया , लेकिन न्याय तो दूर की बात उलटे कस्टडी में पिता की हुई मौत :अखिलेश यादव

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्नाव की घटना पर दुःख जताते हुए बलात्कार पीड़ित लड़की के पिता की मौत जिन संदिग्ध परिस्थितियों में हुयी है उसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की शर्मनाक घटना के बाद मुख्यमंत्री को एक पल भी अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। यह मामला बहुत ही गंभीर है। इसमें सत्तारूढ़ दल के विधायक पर सीधा सीधा आरोप है। यादव ने कहा कि महिलाओं के मान की रक्षा के लिये नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बच्चियों से बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आ गयी है। उन्नाव की बेटी के साथ बलात्कार की बात कोई सुनने वाला नहीं है। पीड़ित लड़की ने लखनऊ आकर मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाया, लेकिन न्याय नहीं मिला। लड़की ने यह आरोप लगाया कि उनके पिता जी और चाचा को फर्जी केस में फंसाया गया है और उल्टे उन्नाव जेल में यातनायें दी जा रही थी। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक एवं उनके भाई ने बलात्कार किया, और उसके पिता पर आरोप वापस करने का दबाव दिया जा रहा था। यह बेहद गंभीर घटना हैं पीड़ित लड़की के पिता को दी गई यातना में मौत सरकार की मंशा पर सवालिया निशान उठा रहे है? इस सरकार में महिलाएं-बेटियां तक सुरक्षित नहीं है।
Loading...

Check Also

कानपुर में हुआ दुबई 100 एक्सपो का शानदारआगाज़, दर्शकों ने देखी एक अनोखी शाम

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर : सीबीट्स रियल एस्टेट, दुबई द्वारा आयोजित दुबई की रियल ...