Breaking News

उत्तर प्रदेश विधान सभा में विधायक लोकेन्द्र सिंह चैहान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया

अशोक यादव / लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विधान सभा सदस्य लोकेन्द्र सिंह चौहान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि सिंह एक अति प्रतिष्ठित होनहार सामाजिक कार्यकर्ता थे। सदन के सभी सदस्यों के साथ उनकी आत्मीयता थी। एक विधायक के रूप में उनका कौशल हमेशा याद किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने लोकेन्द्र सिंह चौहान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि  चौहान एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे। वे अपने क्षेत्र के विकास तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। समाजसेवा में उनकी गहरी रुचि थी। उनके निधन से जहां पार्टी ने एक प्रतिबद्ध नेता खोया है, वहीं सदन ने एक योग्य जनप्रतिनिधि भी खोया है। मैं सदन के माध्यम से उनके प्रति अपनी श्रद्धासमुन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा की शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को सम्बल प्रदान करें।
नेता विरोधी दल राम गोविन्द चैधरी, बहुजन समाज पार्टी के लालजी वर्मा, कांग्रेस के अजय कुमार ‘लल्लू’, अपना दल के नीलरतन सिंह पटेल ‘नीलू’, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी लोकेन्द्र सिंह चैहान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से अपने-अपने दलों की भावनाओं से स्व0 लोकेन्द्र सिंह के परिजनों को अवगत कराने का अनुरोध किया।
Loading...

Check Also

डिम्पल यादव ने आज गोण्डा में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी सुश्री श्रेया वर्मा के पक्ष में रोड-शो किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गोण्डा : समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से सांसद श्रीमती ...