Breaking News

उत्तर प्रदेश: लोक सेवकों पर नकेल कसने के लिए विजिलेंस ने की छापेमारी, कई गिरफ्तार

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा और प्रयागराज में दूसरे राज्यों के बॉर्डर पर वसूली के खेल पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजिलेंस ने टोल नाका व चेक पोस्ट पर हो रही अवैध वसूली का खुलासा करते हुए आगरा और प्रयागराज से 27 लोगों को गिरफ्तार कर साढ़े चार लाख रुपये बरामद किए हैं।

बता दें प्रयागराज में मध्य प्रदेश बॉर्डर पर वन विभाग की चौकी से हो रही थी अवैध वसूली। इस मामले में अज्ञात भ्रष्ट लोक सेवकों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।  

इस मामले में अवैध खनन के कारोबार में फर्जी रसीद से एंट्री कराने वाले 21 लोग पकड़े गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश की सीमाओं पर विभिन्न विभागों के कुछ भ्रष्ट लोकसेवकों के निजी व्यक्तियों के माध्यम से अवैध वसूली कराने की शिकायतें मिल रही थीं।

सूचना के पुष्ट होने पर विजिलेंस ने प्रयागराज में मध्यप्रदेश बार्डर पर वन विभाग के सचल दल चौकी के सामने से अवैध वसूली करते हुए वन कर्मी कृष्णदत्त मिश्रा व रवींद्र यादव के अलावा दिलीप यादव, मंगला मिश्रा, सुरेश व एक अन्य को गिरफ्तार किया है। 

आपको बता दें टीम ने यहां से 2 लाख 82 हजार रुपयों के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज व रसीद भी बरामद की है। इसी तरह आगरा में अवैध खनन के वाहनों के अलावा एवं अन्य वाहनों को फर्जी रसीद थमाकर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कराते थे। आगरा के सैया कोतवाली में विजलेंस ने दर्ज कराई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...