Breaking News

उत्तर प्रदेश में किसानों की फसल चट कर रहे जानवर: अखिलेश यादव

496976306

अशाेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को छुट्टा जानवरों को लेकर बिना किसी का नाम लिए एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।  सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिए तंज कसा है।

ट्विटर अकाउंट पर अखिलेश यादव ने क्लिपिंग शेयर की जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश में खुला घूम रहे 11 लाख से ज्यादा जानवर, मार्च में सांड के हमले से हुई दो लोगों की मौत, इसमें सड़क के बीचों-बीच सांड़ों के आपस में लड़ते हुए एक तस्वीर भी वीडियो में दिख रही हैं।

अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी जनसभाओं में छुट्टा जानवरों की समस्या को बहुत ही प्रमुखता से उठाते थे, और भाजपा पर यह तंज कसते थे, कि किसानों की आय दोगुनी हुए देर नहीं हुई कि महंगाई आसमान छू रही हैं, और किसानों की फसल छुट्टा जानवर खाये जा रहे हैं।

Loading...

Check Also

चार चरणों के चुनाव में भाजपा चारों खाने चित हो गयी है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...