Breaking News

आज लखनऊ आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सदस्यता अभियान के शुभारंभ समारोह में होंगे शामिल

नई दिल्ली: भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा शुक्रवार को लखनऊ आएंगे। नड्डा शाम को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में 12 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव, सदस्यता अभियान, संगठन और सरकार के कामकाज सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार लखनऊ आ रहे हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित सरकार के मंत्री, संगठन के पदाधिकारी नड्डा का स्वागत करेंगे।

इसके बाद शाम को वह भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद जेपी नड्डा शनिवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सदस्यता अभियान के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। जेपी नड्डा शाम को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में 12 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव, सदस्यता अभियान, संगठन और सरकार के कामकाज सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि जेपी नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार लखनऊ आ रहे हैं।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...