Breaking News

अखिलेश यादव ने लेह-लद्दाख के पत्रकारों से की वार्ता, सीमाओं की सुरक्षा पर जताई चिंता

अशाेेेक यादव, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को गलवान घाटी की स्थिति के बारे में लेह-लद्दाख के कुछ पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा मीडिया की बड़ी जिम्मेदारी है। जो जोखिम उठाकर अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का निर्वहन करती है।

उसके लिए पत्रकारों को बधाई दी। अखिलेश ने कहा कि भारत के लिए यह गौरव की बात है कि भारतीय फौज का हौसला बढ़ा हुआ है। भारतीय जवानों के साथ सारा देश है। जवानों के साथ किसान भी खड़े हैं।

सपा अध्यक्ष ने बताया कि घाटी के ऊपर बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही थी। भीषण ठण्ड में भारतीय जवान देश की सीमाओं की रक्षा के लिए दिनरात खड़े है।

उन्होंने कहा कि भारत को दीर्घकालिक रणनीति बनानी चाहिए। भारतीय बाजार की चीन पर निर्भरता धीरे-धीरे समाप्त करने की योजना पर काम करना चाहिए। सीमाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती है। देश के सामने सच्चाई आनी चाहिए।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...